नर्मदा हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ माखन नगर थाना अंतर्गत मुहासा में एक भीषण हादसा हो गया । इसमें सोलर एनर्जी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस को एक डंपर ने टक्कर मार दी जिससे वह पलट गई और उसमें सवार कई कर्मचारी घायल हो गए। नर्मदा पुरम के नर्मदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है । बताया जाता है कि 25 घायल कर्मचारी इलाज चल रहा है। मोहासा औद्योगिक क्षेत्र के पास हुए इस भीषण हादसे से अफरा तफरी का माहौल हो गया। मौके पर माखन नगर पुलिस भी पहुंच गया था और घायलों को इलाज के लिए रवाना किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि बस का डंपर से एक्सीडेंट हो गया । वही नर्मदा हॉस्पिटल प्रबंधन का कहना है कि घायलों का इलाज किया जा रहा है।

