

नर्मदापुरम / रविवार को डॉं. ऐवी बेंसेट विधालय एवं आवासीय छात्रावास मानसिक निशक्त बच्चों द्दारा माटी की प्रतिमा ईको फ्रेंडली गणेश जी की प्रतिमाओ का निर्माण किया। जिसका शुभारंभ मॉं नर्मदा सहयोग संस्था की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने अपने साथियों के साथ किया। जिसमें वरिष्ठ एन सी जैन, रामगोपाल चौबे, अशोक श्रीवास्तव, जयंती जैन, शारदा जैन, ममता कुशवाहा, किरण शर्मा आदि उपस्थित रहे। डॉं. ऐनी बेंसेट विधालय की संचालिका श्रीमति आरती दत्ता एंवं विपासा दास ने सभी का स्वागत कर आभार माना। विधालय के शिक्षक जलज दास, नीतेश यादव एवं मुथुन नाथ के साथ सभी गणेश जी प्रतिमा बनाने वाले बच्चें उपस्थित थे।

