
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेन्द्र पाठक द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला को शहर में आदतन अपराधियों, संदिग्धों व आवारा तत्वों की चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के पालन में कोतवाली पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों, संदिग्धों व आवारा तत्वों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 23/11/2026 को थाना कोतवाली नर्मदापुरम द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर दो व्यक्तियों से अवैध चाकू जब्त किये हैं। चेकिंग के दौरान प्रहलाद टायर के पीछे खाली मैदान में आरोपी युग कलोसिया पिता महेश कलोसिया उम्र 19 साल नि. हरिजन मोहल्ला लश्कर चौक नर्मदापुरम एक तेज धारदार खुकरी रखे हुए पाया गया। जिससे उक्त हथियार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज माँगे जो आरोपी ने कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। आरोपी का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दण्डनीय होने से आरोपी से बरामद खुकरी को मौके पर जब्त किया।
दूसरे प्रकरण में चेकिंग के दौरान जिला अस्पताल के सामने अपचारी बालक नि. बगीचा मोहल्ला नर्मदापुरम एक बड़ा तेज धारदार चाकू रखे हुए पाया गया। जिससे उक्त हथियार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज माँगे जो अपचारी बालक ने कोई दस्तावेज नहीं होना बताया। अपचारी बालक का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट की अंतर्गत दण्डनीय होने से अपचारी बालक के कब्जे से बरामद चाकू को मौके पर जब्त किया। दोनो आरोपी व अपचारी बालक के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
महत्वपूर्ण भूमिकाः- SDOP नर्मदापुरम जितेन्द्र पाठक, निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला, उनि सुरेन्द्र मालवीय, प्रधान आरक्षक तुलसीराम विण्डैया, प्रधान आरक्षक कमलेश शर्मा, आरक्षक गणेश कुमरे, आनंद कुशवाहा, धर्मेन्द्र परिहार, मनीष यादव, योगेश कहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

