नर्मदापुरम / जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकान्त गुड्डन पांडेय के मार्गदर्शन में एक दिवसीय उपवास एवं मौन धरना नगर कांग्रेस नर्मदापुरम एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा के समक्ष सरकारी अस्पताल नर्मदापुरम में प्रारंभ हुआ। जिसमें जिले के अनेक कांग्रेसजन एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित हुए।

