दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समय पर सोहागपुर थाना अंतर्गत ग्राम रिछेड़ा के पास कुछ लोगों ने ट्रैक्टर में तोड़फोड़ कर कुल्हाड़ी से मारपीट कर अड़ीबाजी की थी। मामला 22 नवंबर का है। फरियादी सुनित पिता राजेश पालीवाल उम्र 25 साल निवासी ग्राम रिछेड़ा ने रिपोर्ट किया कि 21 नवंबर को वह शोभापुर से उसके गांव रिछेड़ा ट्रेक्टर से जा रहा था। जैसे ही वह रेल्वे फाटक ग्राम निवारी के पास पहुंचा तभी पीछे से ग्राम भट्टी के अरुण पुर्विया, रितिक उर्फ रितेश पुर्विया, निशांत पुर्विया मोटर साइकिल से आये और ट्रेक्टर के सामने मोटर साइकिल अड़ाकर फरियादी का रास्ता रोक लिया। फरियादी को गंदी गंदी गालियां देकर अड़ीबाजी कर रुपये मांगने लगे। फरियादी व्दारा रुपये नहीं देने पर हाथ थप्पड एवं कुल्हाड़ी से मारपीट कर ट्रेक्टर में तोड़ फोड़ कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट करने पर अपराध क्रमांक 738/2026 धारा 126(2), 119(1), 324(2), 296 (बी), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
इसको लेकर मामला अड़ीबाजी का होकर आरोपी आदतन होने से पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन में तथा एसडीओपी सोहागपुर अरविन्द शाह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सोहागपुर गिरीश त्रिपाठी के नेतृत्व पुलिस टीम गठित की जाकर मामले के फरार आरोपियो की तलाश कर आरोपी अरुण पिता प्रभुदयाल पुर्विया, रितिक उर्फ रितेश पिता विनय कुमार पुर्विया, निशांत उर्फ निरंजन उर्फ भय्यु पिता सुनील ठाकुर तीनों निवासी भट्टी को गिरफ्तार कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं कुल्हाड़ी जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी, एसआई विवेक यादव, एस आई राहुल पटेल, एएसआई हरपाल सिंह चौहान, गणेश राय, प्रधान आरक्षक साजिद अली, भुपेश मिश्रा, आरक्षक राममोहन रजक, अंकुश कौरव मनोहर दायमा, सुनिल ओझा, अजमेर सिंह परिहार, अफसर खान, संतोष टेकाम, अभिषेक गोलिया, राजेन्द्र तोमर, अजय चौधरी सायबर आरक्षक दीपेश सोलंकी, प्रशांत राजपुत की सराहनीय भूमिका रही है।

