दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर में एकादशी पर्व पर बाजार में यातायात व्यवस्था के दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष मिश्रा, निरीक्षक यातायात सुनीता पटेल एवं यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान मोडिफाइड साइलेंसर लगी 5 बुलेट मोटरसाइकिलों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। श्री मिश्रा ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर यातायात पुलिस की सख्ती जारी रहेगी।

