मौके पर पहुंची पुलिस , हत्यारा पहुंच गया थाने
चार-पांच साल से चल रहा था जमीन विवाद का मामला
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ सिवनी मालवा थाना अंतर्गत ग्राम सोमलवाड़ा में शुक्रवार को एक हत्या की घटना हुई। हत्यारे ने अपने छोटे भाई की पत्नी और उसके बेटे को खेत में ही हसिए से मौत के घाट उतार दिया। अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। खबर मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी सहित अन्य बल पहुंच गया और मौका मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच चार-पांच साल से पारिवारिक जमीन का विवाद चल रहा था और इसी से हत्यारा नाराज था। अब पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार ग्राम सोमलवाड़ा में जमीनी विवाद में शुक्रवार को दोपहर को आरोपी संतोष वर्मा पिता नारायण वर्मा भिलाला ने अपने भतीजे शरद वर्मा पिता स्व नारायण वर्मा एवं छोटे भाई की पत्नी मंजू वर्मा की खेत में हसिए से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी एवं स्वयं थाना आकर समर्पण कर दिया है। बताया जाता है की जमीन की पारिवारिक बात को लेकर खेत में झगड़ा हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि संतोष वर्मा ने अपनी छोटे भाई की पत्नी और भतीजे हसिए से वार कर मौत के घाट उतार दिया। खबर मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया था और निरीक्षण कर मामले की जांच पड़ताल की , पुलिस की टीम सहित अन्य पुलिस बल ने मौका निरीक्षण किया। आरोपी संतोष वर्मा पिता शंकरलाल वर्मा उम्र 50 साल निवासी सोमलवाड़ा के निवासी हैं और जमीन विवाद इस हत्या की मुख्य वजह बना। मृतक मंजू वर्मा जाति भिलाला पति स्व. नारायण वर्मा उम्र 45 साल निवासी सोमलवाड़ा और शरद वर्मा पिता स्व. नारायण वर्मा उम्र 22 साल निवासी सोमलवाडड़ा की हत्या कर दी।
लगभग 4 से 5 साल से चल रहा था पारिवारिक विवाद
हत्यारे का मृतकों से जमीन विवाद काफी दिनों से चल रहा था। इस मामले में सिवनी मालवा थाना प्रभारी नवीन पांडे ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर हत्या हुई है मामलादर्ज कर अब आगे की जांच की जा रही है अभी कार्यवाही चल रही है।
इनका कहना है
पारिवारिक जमीन के विवाद को लेकर हत्या को अंजाम दिया गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नवीन पांडे
थाना प्रभारी सिवनी मालवा

