
नर्मदापुरम / संभाग आयुक्त श्रीकांत बनोठ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत माखन नगर स्थित उपसंभागीय विद्युत मंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
विद्युत सप्लाई के संबंध में जानकारी ली, वर्तमान में विद्युत की मांग और उपलब्धता का क्या रेशों है उसके संबंध में भी जानकारी ली।
बिजली चोरी को रोकने के निर्देश भी दिए, इसके साथ ही संभाग आयुक्त श्री बनोठ ने अधिक से अधिक विजलेंस टीम बनाकर जांच करने के लिए भी अधिकारी को निर्देश दिए।
इसी के साथ उपलब्ध विद्युत ट्रांसफार्मर, बिजली की उपलब्धता सिंचाई में विद्युत की मांग को पूरी किए जाने के लिए भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत माखन नगर कृषि उपज मंडी, नल जल योजना, वेयरहाउस विद्युत मंडल का निरीक्षण किया। इस दौरान संयुक्त आयुक्त नवल सिंह मीणा, माखन नगर तहसीलदार सुनीता साहनी और अन्य विभाग के अधिकारी भी साथ रहे।

