धनतेरस एवं दीपावली पर्व पर बाजार क्षेत्र में रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
धनतेरस एवं दीपावली पर्व के अवसर पर शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले नागरिकों की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की जा रही है। 4 दसे 8 नवंबर तक मुख्य बाजार क्षेत्र में चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। बाजार क्षेत्र के कुछ प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित करने के साथ ही आवश्यकतानुसार एकांगी मार्ग व्यवस्था भी लागू रहेगी।
प्रमुख यातायात प्रतिबंध एवं मार्ग व्यवस्था
मोरछली से सराफा चौक तक मार्ग पर चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सतरस्ता से हलवाई चौक मार्ग पर चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हलवाई चौक से सराफा मार्ग मार्ग पर भी चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।अस्पताल चौक से इंदिरा चौक मार्ग पर चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
पार्किंग एवं यातायात नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम
बाजार क्षेत्र में यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार भ्रमण करेंगी। दोपहिया वाहनों को सड़क किनारे निर्धारित स्थानों अथवा पार्किंग स्थलों पर व्यवस्थित रूप से खड़ा कराया जाएगा। सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सतत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एसएनजी ग्राउंड के सामने विशेष यातायात व्यवस्था एवं पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

