दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पुलिस द्वारा अवैध विस्फोटक सामग्री के भण्डारण एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा प्राप्त निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर अरविन्द शाह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माखननगर निरीक्षक कंचनसिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम आरी में कार्यवाही की गई।उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजपूत एवं पुलिस स्टाफ के हमराह नायब तहसीलदार सुनील गडवाल द्वारा ग्राम आरी पहुंचकर सूचना का सत्यापन किया गया। सूचना सही पाए जाने पर अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। संयुक्त टीम द्वारा ग्राम आरी में नवीन जैन, मनोज जैन एवं हर्ष साहू के मकान एवं दुकानों की जांच की गई। जांच के दौरान तीनों व्यक्तियों द्वारा घनी आबादी वाले रहवासी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में पटाखों (विस्फोटक सामग्री) का भण्डारण किया जाना पाया गया। तीनों स्थानों से विस्फोटक सामग्री जप्त किए गए। आरोपियों द्वारा विस्फोटक पदार्थ को असुरक्षित एवं उपेक्षापूर्वक रखे जाने से उनके विरुद्ध धारा 9(बी) विस्फोटक अधिनियम एवं धारा 288 भारतीय न्याय संहिता के तहत पृथक पृथक 3 अपराध पंजीबद्ध किया गया है , कुल जप्त पटाखे की कीमत एक लाख 65 हजार है। कार्यवाही के दौरान जप्त सामग्री को नियमानुसार जब्त कर थाना माखननगर के मालखाने में सुरक्षित जमा कराया गया। मुख्य भूमिका थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर, उनि अशोक बरबडे, उनि राजेन्द्र सिंह राजपूत , सउनि वीरेन्द्र शुक्ला, सउनि गोपाल पाल, प्रआर 321 अजय रघुवंशी, आर 626 शुभम राय, मआर 959 स्वाती राजपूत की रही।

