

नर्मदापुरम / ग्वालटोली की जानी मानी नमामि नर्मदे सेवा समिति द्वारा शासकीय स्कूल के बच्चों के प्रति एक अभिनव पहल करते हुए उन्हें कई सामग्री प्रदान की गई है।
समिति के अध्यक्ष रोहित यादव ने बताया कि समिति सदस्य आकाश यादव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शासकीय हाईस्कूल ग्वालटोली में पढ़ने वाले बच्चों को ठंड के मौसम को देखते हुए गरम स्वेटर, पाठ्य सामग्री कापी, पेन, पेंसिल वितरित की गई है।
कार्यक्रम में समिति संरक्षक विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, स्कूल की प्राचार्य आशा मांडले, शिक्षक मनोज कुमार शुक्ला सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और शिक्षक उपस्थित थे। समाजसेवी नितिन यादव, पहलवान मनीष निगोटे, ब्रज यादव, रिषभ निगोटे, दिनेश यादव, सोनू यादव, दीपेश यादव, निहाल, देव, गौरव आदि भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संरक्षक श्री यादव ने कहा कि समिति के अध्यक्ष और उनकी टीम द्वारा यह बेहद ही सराहनीय कार्य किया गया है। जन्मदिन के कार्यक्रम पर केक न काटकर बच्चों में सामग्री वितरित करना समाजसेवा का ही एक रूप है। इस प्रकार के कार्यक्रम निश्चित ही आने वाले समय में नागरिकों में जागरूकता उत्पन्न करेंगे।

