दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
वर्ष 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपक कुमार शुक्ला ने रविवार को मां नर्मदा के दर्शन एवं पूजन-अर्चन के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर नर्मदापुरम जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। नई जिम्मेदारी संभालने से पहले मां’ नर्मदा का आशीर्वाद लेकर उन्होंने अपने कार्यकाल की शुरुआत की। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौतियों और आम नागरिकों के साथ पुलिस के बेहतर समन्वय को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट की।
सवाल: जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार संभालने के बाद आपकी पहली प्राथमिकता क्या रहेगी?
जवाब-जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना। नागरिकों के मन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। पुलिस व्यवस्था को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाते हुए यह सुनिक्षित किया जाएगा कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
सवाल: वर्तमान समय में साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इनसे निपटने के लिए आपकी क्या रणनीति रहेगी?
जवाब: साइबर अपराध आज के समय
में एक गंभीर चुनौती हैं। इनसे बचाव के लिए आम नागरिकों का जागरूक होना बेहद जरूनी है। पुलिस की साइबर सेल को सक्रिय रखते हुए ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जाएगा।
सवाल: जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आफ्का क्या दृष्टिकोण रहेगा?
जबाबः पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराधों को होने से पहले रोकना भी है। इसके लिए पुलिस की सक्रियता बढ़ाने, सूचना तंत्र को मजबूत करने और आम नागरिकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी पुलिसिंग और जनता का सहयोन दोनों आवश्यक हैं।
सवाल आम नागरिकों और पुलिस की बीच बेहतर समन्वय तथा पुलिस दो प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए बया प्रयास किए जाएंगे?
जवाब: आम नागरिक अपनी समस्याओं
और शिकायतों को लेकर सहजता से पुलिस तक पहुंच सकें, इसके लिए संवाद और जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाएगी। पुलिस का दायित्व जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनके विवाल को बनाए रखना है। आमजन के साथ बेहतर तालमेल स्थापित्त कर पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी
बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
सवालः नर्मदापुरम जिले के नागरिकों
को आप क्या संदेश देना चाहेगे?
जवाब: जिले के नागरिक कानून
व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि, आपराधिक घटना या साइबर ठगी की जानकारी मिलती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। नागरिकों की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखने के लिए पुलिस सदैव तत्पर रहेगी।

