
नर्मदापुरम / जिले में साइबर ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अभी पुराने मामलों में पुलिस को कोई विशेष सफलता नहीं मिली है और आए दिन नई साइबर ठगी की घटनाएं सामने आ रही है।अभी हाल में ही कोतवाली थाना अंतर्गत बालागंज निवासी शेख सलमान के साथ किसी अज्ञात आरोपी ने धोखाधड़ी पूर्वक 58,984 रुपए बैंक अकाउंट से उड़ा दिए। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने फरियादी शेख सलमान की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

