पुलिस ने जारी किया वीडियो और फोटो
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के सराफा बाजार में सोमवार को एक महिला ने सोने की दुकान पर चोरी कर ली। इसको लेकर पुलिस ने एक फोटो और वीडियो जारी कर कहा कि जहां भी महिला दिखे पुलिस को सूचित करें। दोपहर को सराफा बाजार में राज ज्वेलर्स से साड़ी पहने और मोबाइल हाथ में लिए महिला ने सोना के जेवर कर लिए। दुकानदार को महिला ने झांसे में लिया और सोने के आभूषण लेकर रफू चक्कर हो गई। घटना की सूचना तुरंत कोतवाली को दी और फिर पुलिस ने फोटो वीडियो जारी कर लोगों से कहा कि तुरंत कंट्रोल रूम में सूचित करें। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध महिला जिसे भी दिखे वह कोतवाली या कंट्रोल रूम में सूचित करें। पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी है और महिला की तलाश की जा रही है।

