दयाराम रिपोर्टर नर्मदापुरम।
जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक के रूप में दीपक शुक्ला ने रविवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्व पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के स्थान पर पदभार संभाला। दीपक शुक्ला वर्ष 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। श्री शुक्ला सीहोर के पुलिस अधीक्षक भी रह चुके हैं। श्री शुक्ला इसके पहले उज्जैन में सेनानी 32 वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के पद पर कार्यरत थे। अब जिले की कमान श्री शुक्ला को सौंपी गई है । उन्होंने रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया।

