
नर्मदापुरम / देहात थाना अंतर्गत ग्राम जासलपुर में दो पक्षों के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया। जिस पर देहात थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर कारवाई की है। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि ग्राम जासलपुर निवासी सदाराम चौरे ने रिपोर्ट लिखाई है कि ओमप्रकाश पटेल ओर उसकी पत्नी के द्वारा फरियादी ओर उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर जान से मारने की धमकीं दी गई। वही दूसरे पक्ष की और से फरियादी ओमप्रकाश पटेल ने भी रिपोर्ट लिखाई है कि सदाराम चौरे ओर मीना चौरे ने उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकीं दी है। जिस पर देहात थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर विवेचना में लिया है।

