किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज के विजेता हुए पुरस्कार
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के पुलिस परेड ग्राउंड में 71 वां मध्य प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। इसको लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान मंत्री कृष्णा गौर ने ध्वजारोहण किया । इसके साथ ही सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मध्य प्रदेश गान और राष्ट्रीय गीत गाया गया। इस दौरान किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मंत्री ने कहा की स्थापना दिवस गर्व और सम्मान का दिन है। हमारा प्रदेश हमारा मान सम्मान और स्वाभिमान है। हमें प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान को समृद्ध भविष्य में बदलेंगे । इसके लिए हमें कार्य करना है। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और मध्य प्रदेश गान पर प्रस्तुति दी । कार्यक्रम में महिला बाल विकास द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई । इसके साथ ही विशिष्ट जनों का स्वागत सम्मान भी किया गया। इसके साथ ही अनेक स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा, विधायक विजयपाल सिंह, कलेक्टर आशीष वशिष्ठ, डीआईजी वीरेंद्र सिंह, एएसपी अभिषेक राजन, सीईओ हिमांशु जैन, एसडीएम देवेंद्र सिंह , सिटी मजिस्ट्रेट सीमा बडोले, यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा, एसडीओपी जितेंद्र पाठक, थाना प्रभारी गौरव बुंदेला, थाना प्रभारी देहात उषा मरावी सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

