

नर्मदापुरम / दीपावली और धनतेरस का त्योहार नजदीक आते ही सराफा बाजार में रौनक और ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। इसी बीच सोमवार को सराफा बाजार स्थित राज ज्वेलर्स में चोरी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि करीब 25 से 26 वर्ष की एक युवती दुकान से लगभग 200 ग्राम सोने के आभूषण लेकर फरार हो गई।
जानकारी के अनुसार, युवती ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है। त्योहार के सीजन में सराफा बाजार में बढ़ती भीड़ के बीच इस घटना ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है।
इधर पुलिस ने सराफा व्यापारियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। दुकानदारों को अपनी दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रखने के साथ ही दुकान के बाहर और आसपास भी विशेष नजर रखने की सलाह दी गई है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

