मोटरसाइकिल सहित 1.20 लाख का मशरूका जप्त
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
पुलिस मुख्यालय द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा थोटा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिवनी मालवा पुलिस को मुखबिर से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP 41 ZH 4347 से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लेकर आंवलीघाट की ओर से ग्राम चौतलाय होते हुए सिवनी मालवा की तरफ आ रहे हैं। ग्राम चौतलाय बस स्टैंड के पास घेराबंदी की गई। पुलिस टीम द्वारा रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखी सफेद बोरी से 13.2 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 70,000 है, बरामद किया गया। साथ ही मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50,000 है, जप्त की गई। इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल लगभग 1,20,000 का मशरूका जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिवनी मालवा में अपराध क्रमांक 770/26, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी समीर खान पिता जरदार खान, उम्र 30 वर्ष, निवासी गाडरी मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 13, सिवनी मालवा। शेख हारून पिता शेख शहीद, उम्र 27 वर्ष, निवासी गाडरी मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 13, सिवनी मालवा। आरोपी शेख हारून के विरुद्ध पूर्व से लगभग 6 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है। सराहनीय भूमिकानिरीक्षक नवीन पाण्डेय, उप निरीक्षक खुमान पटेल, प्रधान आरक्षक प्रीतम बाबरिया, आरक्षक प्रदीप, आरक्षक अर्जुन गुर्जर, आरक्षक दीपेश एवं आरक्षक बलराम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

