दयाराम नर्मदापुरम।
अग्रवाल समाज एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा महिला मंडल द्वारा पांच दिवसीय अग्रसेन जयंती समारोह गीता मैरिज पैलेस धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रथम दिन सेवा सप्ताह में गौ सेवा की गई थी ।
दूसरे दिन भविष्य दिव्यांग विद्यालय संस्था में दिव्यांग बच्चों के साथ अग्रवाल समाज के पदाधिकारीयों ने समय बिताया। उनके द्वारा बनाई गई मिट्टी के बर्तन, घर घर के सजावट के समान दीपक आदि बनाते हुए देखें । इस मौके पर बच्चों ने आकर्षक डांस किया। बच्चों की क्रिएटिविटी देखकर सभी की आंखें नम हो गई। बच्चों को फल एवं भोज्य पदार्थ का वितरण किया । इस मौके पर समाज के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, गुड्डू भैया कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश अग्रवाल,हेमंत अग्रवाल, भारती अग्रवाल, अनीता गुप्ता, निरुपमा अग्रवाल, रीता अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, उर्मिला अग्रवाल, शुभ्रा अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज के अन्य सदस्य , विद्यालय की संचालिका अफरोज खान एवं उनकी शिक्षिकाएं एवं बच्चे उपस्थित थे।

