दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
पुलिस द्वारा जागरूकता एवं प्रवर्तन के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा जिले भर में चलाए जा रहे विशेष यातायात अभियान के 10वें दिन भी सघन कार्यवाही एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। गुरुवार को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान कुल चालान 95 और कुल समन शुल्क वसूल 41,000 रुपए वसूला। बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चालक 56 चालान, बिना सीटबेल्ट चारपहिया वाहन चालक 30 चालान बनाए गए।
अन्य धाराओं के तहत 9 चालान बनाए।
लाइसेंस निलंबन हेतु आरटीओ को प्रेषित प्रकरण पीओएस मशीन द्वारा 24 प्रकरण
पत्र के माध्यम से 7 प्रकरण कुल 31 प्रकरण बनाए। कुल जागरूकता कार्यक्रम 7 आयोजित किए गए। अभियान के दौरान अब तक की कुल संयुक्त कार्यवाही कुल चालान 1,670 कुल समन शुल्क 5,85,200 और बगैर हेलमेट चालकों पर कार्यवाही 1,178,बिना सीटबेल्ट चालकों पर कार्यवाही 347 लाइसेंस निलंबन हेतु आरटीओ को प्रेषित कुल प्रकरण 373 बने।

