
नर्मदापुरम / एसएनजी स्कूल से कलेक्ट्रेट तक VIP मार्ग को नगर पालिका द्वारा समय-समय पर सब्जी विक्रेताओं से मुक्त कराया जाता है, लेकिन शाम को फिर यही सब्जी फल विक्रेता ठेले लगा लेते हैं और उनके हाथ ठेले पर रखे माइक की आवाज से राहगीरों को परेशानी हो रही है। जिसका पूर्व में नागरिको द्वारा विरोध जताया गया था। उन्होंने बताया कि आसपास खड़े ठेलों से इतनी तेज आवाज आती है की कानों में दर्द महसूस होने लगा है, इस तरह ध्वनि प्रदूषण करना क्या उचित है। अब देखना होगा कि नगर पालिका इन लोगों पर क्या कार्रवाई करती है।

