
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा में पावन शारदीय नवरात्र के अवसर पर नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा द्वारा वार्ड नंबर 13 में विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ स्थानीय राठौर धर्मशाला से किया गया।
वार्ड पार्षद डॉ. किरण राठौर, स्वास्थ्य निरीक्षक प्रशांत शर्मा, शिव राठौर, जमादार भूरू बग्गन, राकेश राठौर सहित स्वच्छता सैनिकों एवं कर्मचारियों ने वार्ड की प्रत्येक गली में नालियों की सफाई, कीटनाशक दवा एवं पाउडर का छिड़काव, कचरा संग्रहण तथा सड़क एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की।
मातारानी के पंडालों के आसपास भी विशेष सफाई कर वार्ड को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त रखने का प्रयास किया गया, ताकि नवरात्रि के दौरान नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अभियान में स्वच्छता सैनिक सुशील गोहर, चरणदास राठौर, चिंटू कलोसिया, सचिन, मांगीलाल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

