दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
अग्रवाल समाज द्वारा पांच दिवसीय अग्रसेन जयंती समारोह के कार्यक्रम शुरू हुए। समाज ने गौ वंश सेवा कार्य से शुरू किया गया। इस अवसर पर मां नर्मदा गौशाला जुमेराती में जाकर अग्रवाल समाज के सभी पदाधिकारी भाई एवं बहनों दिव्यांग हमको माता के लिए घास,चारा,खली, चुनी, गेहूं की भूसी एवं दलिया, रोटी, गुड, केले आदि सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सी. पी.गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल गुड्डू भैया, सत्यनारायण अग्रवाल अमितेश अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश अध्यक्ष भारती अग्रवाल, अनीता गुप्ता, निरुपमा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल,रीता अग्रवाल, अंजू अग्रवाल संतोष अग्रवाल, नीतू अग्रवाल , पुष्पा अग्रवाल,उर्मिला अग्रवाल, भावना अग्रवाल पवन अग्रवाल सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित हुए । इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा को सेवा हमारा परम धर्म है। गौ माता की सेवा करने से हमें जो संतुष्टि मिलती है वह अन्य किसी कार्य में नहीं मिलती । विकलांग गोवंश को देखकर सभी भावुक को गए । सभी ने गोवंश की रक्षा के लिए कार्य करने का संकल्प लिया । अग्रसेन जयंती महोत्सव श्राद्ध पक्ष में गौ माता की सेवा कर सबको अच्छा लगा । अग्रवाल समाज की तरफ से गौ सेवा कार्य अब हमेशा चालू रहेगा।

