दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व नौरादेही में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम के उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए मैदानी वन अमले एवं समिति सदस्यों को प्रशस्ति-पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।वनपाल एवं डॉग हैंडलर पदमसिंह राजपूत को 50,000 तथा गौर ट्रांसलोकेशन अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले आठ सदस्यीय दल को 1,00,000 की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की क्षेत्र संचालक श्रीमती राखी नंदा एवं उप संचालक श्रीमती ऋषिभा सिंह नेताम द्वारा सम्मानित वन अमले एवं समिति सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन में मैदानी अमले का समर्पण, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा विभाग के लिए गौरव का विषय है।
सम्मानित वन अमला में पदमसिंह राजपूत, विशाल सिंह चौहान, दिनेश उसारिया, अनिल शाक्य, मिथिलेश कुमार, सूबेदार नागले, उमेश दुबे, अजय दुबे, ईश्वरदास हैं। साथ ही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के समिति सदस्यों को लाभांश राशि वितरित की गई ।

