
नर्मदापुरम / 7 अक्टूबर वुधवार को नर्मदा एजुकेशन सोसायटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सेवा संकल्प अभियान के तहत “बिल्डिंग फायर सेफ्टी – वाटर बेस्ड सिस्टम” विषय पर एक दिवसीय *फायर सेफ्टी यंत्र संचालन प्रशिक्षण* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डीआर ज्योत्सना खरे द्वारा “सावधानी ही सुरक्षा है” के संदेश के साथ किया गया। इस प्रशिक्षण में बी.एड. के समस्त प्रशिक्षणार्थी, शिक्षकगण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ ने भाग लिया।
प्रशिक्षण में लाइव डेमो….
दीपक अहिरवार प्रशिक्षक द्वारा कॉलेज परिसर में स्थापित वास्तविक उपकरणों पर प्रशिक्षण दिया गया, जिसकी फोटो डॉक्यूमेंटेशन भी की गई –
1. *टेरेस फायर पंप एवं वाटर टैंक सिस्टम* – ऑटोमेटिक प्रेशर सिस्टम कैसे काम करता है
2. *प्रेशर गेज एवं डेनफॉस प्रेशर स्विच* – 0 से 100 PSI तक प्रेशर मेंटेन का महत्व
3. *फायर कंट्रोल पैनल (ASES)* – AUTO/MANUAL मोड, RYB फेज चेक करना
4. *होज रील ड्रम (30 मीटर)* – First Aid Fire Fighting, एक व्यक्ति द्वारा संचालन
5. *हाइड्रेंट लैंडिंग वाल्व* – OPEN/SHUT चक्का घुमाने की प्रक्रिया
6. *RRL होज पाइप एवं ब्रांच नोजल* – 2 व्यक्तियों द्वारा आग बुझाने का अभ्यास
7. *फायर सर्विस इनलेट (Breeching)* – फायर ब्रिगेड को पानी देने की प्रणाली
बच्चों को *PASS मेथड (Pull-Aim-Squeeze-Sweep)*, *STOP-DROP-ROLL* तकनीक, 101 (फायर ब्रिगेड) और 112 (इमरजेंसी) पर कॉल करने का तरीका, तथा लिफ्ट का उपयोग न कर सीढ़ियों से निकलने का अभ्यास कराया गया।
मुख्य संदेश…
दीपक अहिरवार प्रशिक्षक ने बताया कि कॉलेज की लाल पाइप लाइन में थोड़ी जंग लगी है और एक इनलेट कैप टूटा है, जिसे 2 दिन में ठीक कराया जाएगा। साप्ताहिक टेस्टिंग हर सोमवार को की जाएगी। सभी उपकरण ISI मार्क के हैं और NBC 2016 नॉर्म्स के अनुसार लगे हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने आग से बचाव की शपथ ली और मॉक ड्रिल में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन सुरक्षा विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

