दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
जिले में 8 अक्टूबर तक चलाए जा रहे 10 दिवसीय विशेष यातायात अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन के साथ-साथ हेलमेट एवं सीटबेल्ट के उपयोग को लेकर लगातार जागरूकता एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अभियान के नवें दिन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। कुल 167 चालान बनाए गए तथा 53,400 का समन शुल्क वसूल किया गया। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 112 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 33,600 का समन शुल्क वसूला गया।
बिना सीटबेल्ट वाहन चलाने वाले 32 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 16,000 का समन शुल्क वसूला गया। अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर 23 चालान बनाए गए। 42 प्रकरणों में लाइसेंस निलंबन हेतु आरटीओ को भेजे गए, जिनमें 36 प्रकरण पीओएस मशीन तथा 6 प्रकरण पत्र के माध्यम से भेजे गए। जिले भर में यातायात जागरूकता के 7 कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें 1 स्कूल/कॉलेज के 200 विद्यार्थियों सहित अन्य स्थानों पर नागरिकों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

