99 हजार रुपए की हुई थी ठगी
पुलिस टीम का किया सम्मान
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के देहात थाना क्षेत्र निवासी श्रीमति रूबी पति दिनेश फौजदार द्वारा सायबर सेल में उपस्थित होकर वित्तीय धोखाधड़ी संबंधी आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया जिसमें फरियादिया द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा जूडियक नामक वेबसाईट से आनलाइन कपड़ों की शापिंग की गयी थी। सामान की डिलीवरी होने पश्चात फरियादिया द्वारा उक्त सामग्री को वापस करने हेतु गूगल ब्राउजर से जूडियक कंपनी के कस्टमर केयर का मोबाईल नंबर निकाल कर दिए गए मोबाईल नंबर पर संपर्क किया गया। उक्त नकली कस्टमर केयर वाले व्यक्ति द्वारा फरियादिया से सामान वापस लेकर पैसे पुनः फरियादिया के खाते में पैसे डालने का कहकर झांसे में फरियादिया से 90,000 व 9,000 के दो ट्रांजेक्शन कराकर कुल 99,000 रुपये की राशि फरियादिया के खाते से वित्तीय धोखाधड़ी कर काट ली गई। सायबर ठगों द्वारा फरियादिया के खाते से ठगी गई संपूर्ण राशि को पहली लेयर के ही खाते से ग्राहक सेवा केन्द्र से आहरित कर ली गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी देहात को मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम को अंतरराज्य भेजे जाने हेतु निर्देशित किया गया । विवेचना के दौरान फरियादिया के खाते से ठगी गई संपूर्ण राशि फिनो बैंक के खाता क्र. 20338743813 में जमा होना पाई गई। खाता धारक का नाम विकास बाथम पिता सौवरन बाथम निवासी ग्राम देवरी कला, भीतरवार, जिला ग्वालियर का होना पाया गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उसके खाते में जमा हुई राशि को भीतरवार के ही ग्राहक सेवा केन्द्र से आहरित करना स्वीकार किया गया। जिसके पश्चात आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । फरियादिया श्रीमति रूबी फौजदार एवं उनके पति दिनेश फौजदार द्वारा पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम के निर्देशन में की गई त्वरित कार्यवाही से संतुष्ट होकर पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा एवं पुलिस टीम का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पूरी टीम को सम्मानित करने की इच्छा व्यक्त की गई। पुलिस अधीक्षक , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम का आभार व्यक्त कर पुलिस के द्वारा की गई इस संपूर्ण कार्यवाही की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए पूरी टीम को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , एसडीओपी जीतेन्द्र पाठक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी थाना देहात निरीक्षक उषा मरावी द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर सायबर सेल के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी थाना देहात निरीक्षक उषा मरावी, प्रभारी बनापुरा चौकी उनि. खुमान सिंह पटेल, उनि सुखनंदन नरें, सउनि प्रवीण शर्मा, सउनि दिनेश मेहरा, प्र. आर. संजय गौर एवं सायबर सेल से आर दीपेश सोलंकी की सक्रिय भूमिका रही।

