विशेष यातायात अभियान का आठवें दिन
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम
जिले में दिनांक 8 अक्टूबर तक चलाए जा रहे 10 दिवसीय विशेष यातायात अभियान के तहत यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीटबेल्ट के उपयोग को लेकर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 5 अक्टूबर को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आठवें दिन की कार्रवाई कुल 159 चालान बनाए गए और 54,700 का समन शुल्क वसूल किया गया। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 110 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 33,000 का समन शुल्क वसूला गया। बिना सीटबेल्ट वाहन चलाने वाले 28 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 14,000 का समन शुल्क वसूला गया। अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई। 44 प्रकरणों में लाइसेंस निलंबन हेतु आरटीओ को प्रकरण भेजे गए, जिनमें 36 प्रकरण पीओएस मशीन के माध्यम से तथा 8 प्रकरण पत्र के माध्यम से भेजे गए।
अभियान के दौरान 10 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए
अभियान के दौरान 10 जागरुकता अभियान चलाए गए। विभिन्न स्थानों पर 601 लाभार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। के प्रथम आठ दिनों में नर्मदापुरम जिले में कुल 1,387 चालान बनाए गए तथा 4,88,800 का समन शुल्क वसूल किया गया।

