दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के सेठानी घाट पर व्यापारी व समाजसेवियों द्वारा भटकती आत्माओं का तर्पण किया गया। समिति संयोजक मनोहर बडानी ने बताया कि पुरखों की एकादशी ग्यारस पर विश्व प्रसिद्ध सेठानी घाट तट पर पिछले छब्बीस वर्षों से भटकती आत्माओं, तथा जिसके परिवार में कोई नहीं या किसी परिवार द्वारा किसी कारणवश तर्पण नही किया जाता तथा देश के शहीद हुए सैनिकों एवं अकाल मृत्यु को प्राप्त व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए व विधिवत् पिण्ड दान व तर्पण किया गया। जिससे आत्माओं को शांति व मोक्ष प्राप्त हो सकें तथा सभी का भला हो व सुख शांति बनी रहे। पिण्ड दान व तर्पण पश्चात् लड्डू, खीर, कचौरी, समौसे, फल, जलेबी व फलिहार का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में समिति संयोजक मनोहर बडानी, शैलेन्द्र गौर, राजेश राठौर, बंटी करैया, जितेन्द्र सिंह सेंगर, आनंद यादव, अजय मदनानी, मनमोहन यादव, सागर मदनानी, संतोष सराठे सहित अनेक व्यापारी एवं समाजसेवी शामिल हुये। पूजा पाठ विधिवत रूप से आचार्य गोपाल प्रसाद खड्डर ने करायी।

