
नर्मदापुरम / नवरात्रि त्यौहार सामने है, शहर की व्यवस्थाएं जस की तस पड़ी हैं। नगर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि शहर की समस्याओं को लेकर कई बार ज्ञापन सौंपने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। थक-हार कर आज नगर कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने पहुंची और 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए इन समस्याओं का तुरंत निराकरण जरूरी है।
ज्ञापन में उठाए गए प्रमुख मुद्दे —–
*1. सीवर लाइन से सड़कें क्षतिग्रस्त:* नगर में सीवर लाइन के काम से सभी सड़कें खुदी पड़ी हैं और रेस्टोरेशन का काम गुणवत्ताहीन है, जिससे नागरिकों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है।
*2. PDS घोटाले की जांच:* PDS वितरण में गड़बड़ी को लेकर नगर के सभी PDS दुकानों की जांच कराने की मांग की गई।
*3. 33 वार्डों में बदहाली:* नगर पालिका के सभी 33 वार्डों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने और आवारा मवेशी – सुअर, कुत्ता, गायों का तत्काल निराकरण करने की मांग पुरे शहर मेँ धूल का गुबार उड़ते रहता है नवरात्रि मेँ श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा
*4. ईदगाह ट्रेंचिंग ग्राउंड से बीमारी का खतरा:* ईदगाह ट्रेंचिंग ग्राउंड से लगे रहवास क्षेत्र में गंदगी और बदबू से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है।
*5. रामलीला मैदान का अधूरा काम:* रामलीला दशहरा मैदान में पेविंग ब्लॉक आधे क्षेत्र में लगाए गए हैं, बाकी बचे क्षेत्र में भी जल्द लगाने की मांग।
*6. लटकते बिजली के तार:* शहर में सड़कों के बीच जगह-जगह बिजली के तार झूल रहे हैं और नीचे लटके हैं, जो हादसे को न्योता दे रहे हैं।बड़ी दुर्गा प्रतिमाओं को भी इनके नीचे से निकलने मे कोई भी घटना हों सकती है
*7. वार्ड 6 में नाले पर फेंसिंग नहीं:* वार्ड नं. 6 स्थित बजरिया नाले में फेंसिंग/बेरिगेट लगाने के लिए कई बार शिकायत के बाद भी काम नहीं हुआ। यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं और एक व्यक्ति की पूर्व में मौत भी हो चुकी है।
पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि है कि इन जनसमस्याओं का नवरात्रि के पूर्व निराकरण आवश्यक है। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष नपा अनोखी राजोरिया, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, अजय सैनी, संतोष तोमर, गुलाम हैदर, सौरभ राय, रिजवान खान, जीतेन्द्र गोरेले, जागेश यादव सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

