
नर्मदापुरम /। सोहागपुर थाना अंतर्गत पुलिस ने गल्ला मंडी के पीछे खुले मैदान में जुआ खेल रहे लगभग एक दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार कर 6700 रुपए नगद सहित ताश की गड्डी बरामद की । सोहागपुर पुलिस ने बताया कि गल्ला मंडी के पीछे जुआ चलने की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की ।इस दौरान भावसिंह रघुवंशी, गोलू विश्वकर्मा, दम्मू, लखनलाल रघुवंशी, सिम्मूदयाल अमोले. रंजीत अहिरवार, हरनारायण कुशवाह, रघुवीर रघुवंशी, राजेश रघुवंशी, सौरभरघुवंशी, सोनू अहिरवार आदि निवासी सोहागपुर को मौके पर जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया। जुआरियों के पास से 6700 नगद सहित ताश की गड्डी बरामद कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

