

रायसेन / बाड़ी / चंद्र प्रकाश सोनी / राधा जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया एवं बाडी राजा गणेश उत्सव समिति के द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। भगवान श्री राधा-कृष्ण की भक्ति से सराबोर इस चल समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में भगवान श्री राधा-कृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
चल समारोह जब वार्ड क्रमांक 8 एवं 9 स्थित सराफा बाजार क्षेत्र में पहुंचा, तो पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भगवानदास चौहान एवं उनकी पूरी टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा एवं स्वागत-सत्कार कर अभिनंदन किया गया।
राधा जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। चल समारोह के दौरान श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और भगवान श्री राधा-कृष्ण के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया।

