

नर्मदापुरम / पिपरिया / पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में एसडीओपी मोहित कुमार यादव के कुशल नेतृत्व में स्टेशन रोड पुलिस थाना प्रभारी मदन पवार और उनकी टीम के द्वारा अवैध शराब के विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई की गई।इस दौरान पुलिस टीम ने राई खेड़ी रोड पुल के पास एवं कुचबँदिया मोहल्ला अम्बेडकर वार्ड, इतवारा बाजार मे अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया । अभियान के अंतर्गत अवैध शराब विक्रय करने वाले, अवैध शराब बनाने वाले एवं परिवहन करने वालों पर रोक लगाने हेतु विशेष कार्यवाही की गई जिसमें 1160 किलोग्राम महुआ लाहान जब्त किया गया।जिसकी कीमती लगभग 43,000 हजार रूपये को मौक़े पर नष्ट किया गया तथा मौक़े से तीन लोगो से अलग-अलग 35 लीटर कच्ची शराब कीमती लगभग 3500/- रुपए की जब्त की गई है। उक्त पकड़े गए 3 आरोपीगण के विरुद्ध धारा 34(1)आबकारी एक्ट के अंतर्गत 3 प्रकरण दर्ज किये गए। उक्त कार्रवाई में थाना स्टेशन रोड प्रभारी मदन पवार, प्रधान आर. रबीश बोहरे, प्रधान आर. हरिओम रजक, आर. प्रभाकर, महिला आर. इशिका दुबे आदि का सराहनीय योगदान रहा।

