दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम ।
शहर के जिला चिकित्सालय की पीछे वाले गेट के पास से एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई । इसको लेकर मामला दर्ज कराया गया है। वहीं माखन नगर थाना अंतर्गत एक खेत से 2 एचपी की मोटर बदमाश चुराकर भाग गए । अब पुलिस जांच कर रही है । पुलिस के अनुसार अस्पताल के पीछे वाले गेट के पास से अजीत पटेल पवार खेड़ा निवासी की मोटरसाइकिल चोरी हो गई यह घटना शनिवार को हुई । अब पुलिस चोरों की तलाश कर रही है । वहीं माखन नगर थाना अंतर्गत ग्राम शिवपुर में खेत के नाले पर लगी एक मोटर लूवी कंपनी की 2 एचपी बदमाश चुरा कर ले गए। इसको लेकर हेमंत ने मामला दर्ज कराया । मोटर की कीमत 18 हजार रुपए बताई जा रही है।

