दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी जितेन्द्र पाठक के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने रात्री में चोरी हुई मोटर सायकिल की चोरी का मात्र 4 घंटे में सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए विधि का उलंघन करने वाले बालक से चोरी की मोटर सायकिल जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। फरियादी अनुज नारायण गंज जुमेराती की अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर सायकिल चोरी कर लेने के कारण फरियादी ने थाना कोतवाली में मोटर सायकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर विधि का उलंघन करने वाले बालक के कब्जे से चोरी की मोटर सायकिल बजाज CT-100 कीमती करीब 60,000 रुपए की जप्त कर विधि का उलंघन करने वाले बालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में उनि अनुज बघेल, प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र भदौरिया, आरक्षक – धर्मेन्द्र सिंह परिहार, मनीष यादव, रोहन पवार, गजेन्द्र डडोरे, संतोष धाकड़, कमलेश दरसिम्हा की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

