
नर्मदापुरम / इटारसी / केसला थाना अंतर्गत ग्राम जामुनडोल में चोरों ने घर का ताला तोड़कर नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात से हाथ साफ कर दिया। केसला थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम जामुनडोल निवासी प्रेमलाल राकसे ने रिपोर्ट लिखाई है कि अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोडकर सोने चांदी के जेवरात सहित 45 हजार नगदी लेकर चले गए लगभग 80 हजार रुपए की चोरी हुई। इस मामले में केसला पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

