

नर्मदापुरम / पंडित रामलाल शर्मा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में “सेवा संकल्प अभियान – 2026” का शुभारंभ एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा विकसित भारत @ 2047 के लक्ष्य को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं और विद्यार्थियों को समाज में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रिंस जैन द्वारा 2047 के विजन को लेकर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया और युवाओं की राष्ट्र निर्माण में सहभागिता पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय का संपूर्ण स्टाफ एवं बी.एड., बी. कॉम., बी.ए. के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

