दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जितेन्द्र पाठक के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली नर्मदापुरम व्दारा शहर में अवैध शराब के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही की गई। गुरुवार को थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिह बुंदेला व्दारा अवैध शराब के विरुध्द धरपकड के लिए थाना स्तर पर टीम गठित की गई थी। मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि आबकारी वेयर हाउस के सामने ग्वालटोली क्षेत्र में दो नीले रंग की जुपीटर स्कूटी से अवैध रुप से शराब ले जा रहे हैं । जिस पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम टीम व्दारा तत्काल सूचना तस्दीक हेतु रवाना हुये जहां दो लड़के पुलिस टीम को आता देख इधर उधर छिपने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस टीम व्दारा राजकुमार और अतुल जाटव नाम बताया । उनके पास से सफेद मदिरा प्लेन केक्वार्टर कुल 200 नग सीलबंद मिले जिसकी कुल मात्रा 36 लीटर कीमती 12000 रुपये की पाए जाने से मौके पर दोनों आरोपियों के कब्जे से स्कूटी ज्युपीटर जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। निरी. गौरव सिंहं बुंदेला, प्रआर रितेश यदुवंशी, संजय यादव, आर पूरनलाल, पंकेश वाघेला, रोहन पवार, गजेन्द्र डडोरे, आशीष राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

