
नर्मदापुरम / कुछ माह पहले जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के द्वारा जिले भर में सायबर फ्राड से बचने व्यापक रूप से साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया था, जो कि वर्तमान में भी पुलिस आए दिन इस अभियान को गति दे रही हैं। बावजूद इसके साइबर फ्रॉड की घटनाये रुकने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा नहीं है कि पुलिस इस मामले में कारवाई नहीं कर रही पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर साइबर ठगो को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई कर रही। लेकिन साइबर ठगो के द्वारा नित्य नए हथकंडे अपनाकर लोगों के बैंक खाते से रुपए गायब किए जा रहे हैं। अभी हाल में ही जिले के 2 थाना क्षेत्रों में साइबर फ्रॉड की 2 घटनाएं फिर सामने आई है। बताया गया कि डोलरिया थाना अंतर्गत ग्राम सांवलखेड़ा निवासी सचिन रघुवंशी के बैंक खाते से किसी ने धोखाधड़ी पूर्वक 1,54,999 रुपए उड़ा दिए। जिस पर डोलरिया पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। वहीं देहात थाना अंतर्गत रसूलिया क्षेत्र निवासी नेमीचंद अहिरवार के बैंक अकाउंट से एक मोबाइल धारक ने अलग अलग मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर लगभग 1,30,860 रुपए गायब कर दिए। इस मामले में देहात थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मोबाइल नंबर 918950772268, 9157186907, 7741007356,7983068339 के धारक के विरूद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

