दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदा पुरम।
शहर के समीपस्थ केसला थाना अंतर्गत ग्राम जमुनाडोल में घर से सोने चांदी के जेवर और 45 हजार रुपए बदमाश उड़ा ले गए। वहीं डोलरिया थाना अंतर्गत सावलखेड़ा के एक युवक की सिम बंद कर धोखाधड़ी से 1, 54, 999 गायब हो गए। वहीं देहात थाना अंतर्गत चंदन नगर में एक युवक से ऑनलाइन ऑर्डर के नाम पर 130860 उड़ा दिए। अब सभी मामलों में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार केसला में प्रेमलाल पुराना जमानडोल के घर से बदमाशों ने सोने चांदी के जेवर और 45 हजार रुपए सहित कुल 80 हजार का माल समेट ले गए । इसको लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया। वहीं डोलरिया के ग्राम सावलखेड़ा के एक युवक के खाते से सिम बंद कर 1, 54, 999 रुपए गायब कर दिए। जब वह आधार कार्ड लेकर सिम को चेंज करवाने पहुंचे तो उनके खाते से राशि गायब थी । वहीं चंदन नगर निवासी एक युवक से ऑनलाइन ऑर्डर के नाम पर बैंक खाते से 130860 रुपए की धोखाधड़ी कर दी अब सभी मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

