दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम।
शहर के सिंधी कॉलोनी ब्रिज के नीचे गुरुद्वारा के सामने गुरुवार को एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक को गंभीर अवस्था में भोपाल रेफर किया गया है जिनका एम्स में इलाज चल रहा है । बताया जाता है कि ग्राम बोरना थाना शाहगंज निवासी नीलेश मीणा पर विनोद उर्फ सलमान विश्वकर्मा बंगाली कॉलोनी निवासी ने चाकू से हमला कर दिया जिससे वह खून से लतपथ हो गया और गंभीर अवस्था में भोपाल रेफर किया गया । पुलिस ने बताया कि विनोद के खिलाफ धारा 109 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। हमले में युवक की पेट में चाकू लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया । खबर मिलते ही पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें भोपाल रेफर किया गया है और एम्स में उनका इलाज जारी है।

