
नर्मदापुरम / कोतवाली थाना अंतर्गत बंगाली कालोनी क्षेत्र में गुरुद्वारे के सामने गुरुवार की रात्रि में बोरना शाहगंज निवासी एक युवक पर सिकलीकर मोहल्ले में रहने वाले एक अन्य युवक ने चाकुओ से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना इतनी भयानक थी कि चाकू के हमले में युवक की आते बाहर आ गई थी।जिसे गंभीर अवस्था में भोपाल एम्स में रेफर किया गया जहां उसका उपचार जारी है। तत्संबंध में कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नीलेश मीना पिता प्रेमचंद मीना जो कि बोरना शाहगंज का रहने वाला था।जिस पर सिकलीकर मोहल्ला निवासी आरोपी विनोद विश्वकर्मा ने ओवरब्रिज के नीचे चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, इस दौरान युवक के पेट से आते बाहर आ गई। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को पहले जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां से उसे एम्स भोपाल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने फरियादी धनराज मीना गोंदरवाडा माखन नगर की रिपोर्ट पर आरोपी विनोद उर्फ सलमान पिता दीपचंद विश्वकर्मा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 875/26 धारा 109 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

