

नर्मदापुरम / ‘नई सोच नई पहल’ के अंतर्गत मातृशक्ति को सशक्त एवं लघु, कुटिर उद्योगों को बढ़ावा देना है। जिसके तहत कल दिनांक 19 सितंबर दिन शनिवार दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:30 तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। सुप्रसिद्ध लेखिका रेखा रतनानी ने बताया कि महिलाओं के स्व. सहायता समूह के हौसला अप्जाई के लिए नगर के आम नागरिक इस प्रदर्शनी में आये और उनके बनाए हुए प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। कार्यक्रम के आयोजक एवं निवेदनकर्ता हैं सिंधी पंचायत ग्वालटोली, भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा एवं पुरूष मंडली नर्मदापुरम । कार्यक्रम का आयोजन ग्वालटोली में गुरूद्वारा किरण होटल के पास होगा।

