

नर्मदापुरम / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत डॉ. ऐनी बेसेंट विशेष विद्यालय एवं आवासीय प्रशिक्षण छात्रावास, मालाखेड़ी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित का संदेश दिया। संस्था परिवार ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में सेवा भावना, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।

