
बाड़ी / रायसेन / चंद्र प्रकाश सोनी / इन दिनों गणेशोत्सव के चलते नगर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। जगह-जगह भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर आकर्षक साज-सज्जा और झांकियां तैयार की गई हैं। इसी क्रम में ग्राम बाड़ी के वार्ड नंबर 9 में राजेश शिल्पी द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की आकर्षक साज-सज्जा के साथ तैयार की गई झांकी श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
प्रतिमा की सुंदर सजावट और झांकी की मनमोहक प्रस्तुति को देखने के लिए वार्ड सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शाम होते ही यहां श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगती है और पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठता है।
वार्ड नंबर 9 में प्रतिवर्ष गणेश प्रतिमा स्थापित कर गणेशोत्सव मनाया जाता है। स्थानीय लोगों द्वारा धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। इस वर्ष भी झांकी को विशेष रूप से आकर्षक रूप दिया गया है, जिसकी चर्चा पूरे बाड़ी क्षेत्र में हो रही है।
श्रद्धालुओं का कहना है कि गणेशोत्सव के दौरान वार्ड नंबर 9 की झांकी देखने के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस बार भी आकर्षक साज-सज्जा और भव्य स्वरूप लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में झांकी के दर्शन को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है।

