
नर्मदापुरम / स्थानीय बंगाली कॉलोनी स्थित ब्रिज के नीचे गुरुवार रात पुरानी रंजिश को लेकर नीलेश मीना पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में नीलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीलेश मीना पर किसी आरोपी ने चाकू अथवा धारदार हथियार से हमला किया। हमले में उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
प्रारंभिक जानकारी में वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। हालांकि हमले के वास्तविक कारण और घटना में शामिल आरोपी के संबंध में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है तथा घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।

