

नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नर्मदापुरम जितेन्द्र पाठक के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली नर्मदापुरम व्दारा शहर में अवैध शराब के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही की गई।
दिनांक 17/09/2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिह बुंदेला व्दारा अवैध शराब के विरुध्द धर पकड़ हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई थी मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई कि आबकारी वेयर हाउस के सामने ग्वालटोली क्षेत्र में दो नीले रंग की जुपीटर स्कुटी से अवैध रुप से शराब ले जा रहे है। जिस पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम टीम व्दारा तत्काल सूचना तस्दीक हेतु रवाना हुये जहाँ दो लडके पुलिस टीम को आता देख इधर उधर छिपने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस टीम व्दारा पकडकर उक्त आरोपियो का नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम –
1. राजकुमार पिता शिवकुमार मांगरोल उम्र 23 नि. आदमगढ नर्मदापुरम एवं
2. अतुल पिता बेनीप्रसाद जाटव उम्र 23 नि. हनुमान मंदिर के सामने आदमगढ नर्मदापुरम का होना बताया एवं दोनो स्कुटी ज्युपीटर की डिक्की चैक करने पर स्कुटी ज्युपीटर में से प्रत्येक में सफेद मदिरा प्लेन के 100-100 नग क्वार्टर कुल 200 नग सीलबंद मिले जिसकी कुल मात्रा 36 लीटर कीमती 12000 रुपये की पाए जाने से मौके पर दोनों आरोपियों के कब्जे से एवं दोनो नीले रंग की स्कुटी ज्युपीटर जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
नाम आरोपीगण – 1. राजकुमार मांगरोल पिता शिवकुमार मांगरोल उम्र 23 नि0 आदमगढ नर्मदापुरम
अतुल पिता बैनीप्रसाद जाटव उम्र 23 नि. हनुमान मदिर सामने आदमगढ नर्मदापुरम
2. कुल जप्त मशरुका – अवैध शराब कुल 36 लीटर कींमती 12,000 रुपये एवं दो नीले, रंग की स्कुटी ज्युपीटर।
उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरी. गौरव सिंहं बुंदेला, प्र. आर. रितेश यदुवंशी, संजय यादव, आर. पूरनलाल, पंकेश वाघेला, रोहन पवार, गजेन्द्र डडोरे, आशीष राजपूत की रही ।

