

नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नर्मदापुरम जितेन्द्र पाठक के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने रात्री में चोरी हुई मोटर सायकिल की चोरी का मात्र 4 घंटे में सफलता पूर्वक पर्दाफाश करते हुए विधि का उलंघन करने वाले बालक से चोरी की मोटर सायकिल जप्त करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण- दिनांक 16 सितम्बर 2026 के रात्रि करीब 11 बजे फरियादी अनुज पिता अशोक कुमार सोनी निवासी नारायण गंज जुमेराती नर्मदापुरम की अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर सायकिल चोरी कर लेने के कारण फरियादी ने थाना कोतवाली नर्मदापुरम में मोटर सायकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 868/2026 अंतर्गत धारा 303 (2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
ऐसे पहुंची पुलिस आरोपियों तक :- घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर विधि का उलंघन करने वाले बालक के कब्जे से चोरी की मोटर सायकिल बजाज CT-100 कीमत करीब 60,000 रु. की जप्त कर विधि का उलंघन करने वाले बालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की है।
बरामद मशरूका :- एक मोटर सायकिल बजाज CT-100 किमती लगभग 60 हजार रूपये
सराहनीय भूमिका :-
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में उनि अनुज बघेल, प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र भदौरिया, आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह परिहार, मनीष यादव, रोहन पवार, गजेन्द्र डडोरे, संतोष धाकड़, कमलेश दरसिम्हा की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

