
सिवनी मालवा / नकुल मालवीय / गुरुवार अल्प सुबह शासकीय अमले सहित जन प्रतिनिधि पहुंचे। शक्ति घाट एवं बस स्टैंड इस दौरान एस.डी.एम विजय राय द्वारा एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सुबह 7:30 बजे साफ सफाई अभियान चालू किया गया।
इस अभियान के द्वारा हर नागरिकों को ‘संदेश’ दिया गया कि नदी, हो चाहे तालाब, चाहे अपने घर के आस-पास हमेशा स्वच्छता रखने की अति आवश्यकता है।
इस सेवा संकल्प अभियान के तहत शक्ति घाट एवं बस स्टेशन ,पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। क्षेत्रीय विधायक प्रेम शंकर वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी विजय राय, नगर पालिका सी.एम.ओ अमर सिंह उईके, नगर पालिका अध्यक्ष रितेश (रिंकू) जैन, जनप्रतिनिधि भाजपा वरिष्ठ नेता संतोष पारीक, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी, पत्रकार राजा तिवारी एवं कर्मचारी वर्ग एवं समान नागरिक वर्ग मौजूद रहे।

